{"_id":"679a979edd2540a1a302977e","slug":"a-woman-died-after-falling-from-a-scaffolding-in-a-field-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133311-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत में मचान से गिरकर महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत में मचान से गिरकर महिला की माैत
Thu, 30 Jan 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने मचान पर बैठीं कमला देवी (50) अचानक नीचे गिर गईं, जिससे वह घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी माैत हो गई। माैत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना क्षेत्र के गांव कनेटा की है।
गांव में किसान हरि सिंह का परिवार रहता है। छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए हरि सिंह की पत्नी कमला देवी रोज की तरह सोमवार शाम को खेत पर गई थीं। खेत पर दस फीट ऊंचा मचान बना है। वह मचान पर बैठकर फसल की रखवाली कर रही थीं। तभी अचानक मचान से नीचे गिरकर और घायल हो गईं। परिजनों ने घायलावस्था में पास के ही निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां से रेफर कर दिया।
मंगलवार की रात को उपचार के दौरान मेरठ में कमला की मौत हो गई। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका ने अपने पीछे सात बच्चे छोड़े हैं, जिनमें चार बेटियां और तीन बेटे हैं। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी से इन्कार किया।