{"_id":"682f81376397314ee105c0cf","slug":"a-tree-fell-on-the-highway-and-it-was-jammed-for-two-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140444-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर पेड़ गिरने से दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर पेड़ गिरने से दो घंटे लगा जाम
Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। आंधी में हाईवे पर पेड़ टूटकर गिर जाने से दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन बंद हो जाने के कारण जाम लग गया। दो घंटे तक लग जाम में वाहन फंस गए। पुलिस ने हाईड्रा मंगाकर पेड़ को हटवाया। जिसके बाद जाम खुला और यातायात सुचारू हुआ।
औद्योगिक क्षेत्र में बिस्किट फैक्टरी के सामने दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार की रात आंधी में पेड़ टूटकर गिर गया। यूकेलिप्टिस का लंबा पेड़ गिर जाने से मुरादाबाद की दिशा में जाने वाले वाहनों का मार्ग बंद हो गया। जिसके चलते ब्रजघाट तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पाकर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भारी भरकम पेड़ को कई हिस्सों में कटवाया। इसके बाद हाईड्रा से पेड़ को हाईवे से अलग हटवाया। पेड़ को हटवाने में दो घंटे लग गए। इस दौरान लंबा जाम लग गया था। जिसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए थे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हाईवे पर आंधी में पेड़ टूट कर गिर गया था। जिसके कारण एक लेन पर जाम लगा।