फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A speeding truck hit a stall, mother and two children injured

Amroha News: तेज रफ्तार ट्रक ने फड़ को मारी टक्कर, मां व दो बच्चे घायल

Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A speeding truck hit a stall, mother and two children injured
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सड़क किनारे लगे फड़ में टक्कर मार दी। फड़ पर बैठी महिला व उसके दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक लेकर भागने लगा। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने चालक को मिनी ट्रक के साथ रोक लिया। पुलिस ने तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

मोहल्ला कटरा निवासी माया देवी ब्लॉक कार्यालय के सामने नारियल पानी बेचने का फड़ लगाती है। इसके बराबर में अमित जूस का ठेला लगाता है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे गजरौला दिशा से आ रहे एक मिनी ट्रक जूस के ठेले के बाहर खड़ी एक बाइक को टक्कर मारते हुए माया के फड़ में घुस गया। फड़ पर बैठी माया व उसके दो छोटे बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मिनी ट्रक को लेकर भागने लगा। प्रथमा बैंक के पास ड्यूटी पर पुलिस ने मिनी ट्रक व चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर आ गई। महिला को उसके बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed