{"_id":"674e21a2a619d8b8e201dd65","slug":"a-six-year-old-girl-was-raped-on-the-pretext-of-giving-her-a-toffee-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-130144-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टॉफी देने के बहाने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टॉफी देने के बहाने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Tue, 03 Dec 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। 14 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वह बच्ची को टाॅफी देने का लालच देकर साथ ले गया था। बच्ची लहूलुहान हालत में मिलने पर वारदात का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी मजदूर की छह वर्षीय बेटी शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले 14 वर्षीय किशोर बच्ची को टॉफी देने का लालच देकर अपने साथ घर ले गया। उस समय किशोर के घर के सदस्य बाहर गए थे। वहीं, किशोर को बच्ची को ले जाते बच्ची के ही परिवार की ही एक महिला ने देख लिया था। हालांकि, महिला ने समझा कि किशोर बच्ची को खिलाने ले जा रहा है।
वहीं, काफी देर तक बच्ची के वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू हुई। इस बीच परिजन किशोर के घर पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान अवस्था में थी और दर्द से तड़प रही थी। परिजन बच्ची को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। उधर, परिजनों ने रविवार को पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मासूम बच्ची का उपचार शुरू करवाया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।