{"_id":"68bf49d3209fbd56930b53cd","slug":"a-shopkeeper-sat-on-a-hunger-strike-with-his-wife-and-children-at-home-case-filed-against-five-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-147285-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में ही पत्नी-बच्चों संग आमरण अनशन पर बैठे दुकानदार, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में ही पत्नी-बच्चों संग आमरण अनशन पर बैठे दुकानदार, पांच पर केस
Tue, 09 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। सवा साल पहले दुकानदार के बेटों से मारपीट करने में पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में कार्रवाई न होने पर दुकानदार परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए थे। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी पर घटना को झूठा ठहराने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है।
हटव्वा गांव निवासी संजीव कुमार ने एक दुकान किराए पर ले रखी है जिसमें वह चारपाई बेचते हैं। संजीव कुमार ने बताया कि आठ जून 2024 को उनके बेटे मनदीप सिंह व वीरदीप सिंह दुकान पर थे। दुकान के बराबर में एक कैंटीन भी है। इस दौरान पांच लड़के आए और मनदीप सिंह व वीरदीप सिंह से मारपीट की। जाति सूचक शब्द भी कहे। जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में संजीव कुमार ने पुलिस अफसरों को शिकायतपत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
आरोप है कि पूर्व प्रधान व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अब्दुल सत्तार व ग्राम प्रधान प्रत्याशी चमन घटना को झूठा ठहराने में लगे हैं। आरोपी जान से मारने की फिराक में है। आरोपियों की धमकी के कारण दुकान भी नहीं खुल पा रही है। मामले में कार्रवाई की मांग पर सोमवार को संजीव कुमार घर पर ही पत्नी व बच्चों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए। मामला संज्ञान में आते ही इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीएम को बुलाने की मांग पर अड़े
उधर, आमरण अनशन पर बैठे दुकानदार संजीव कुमार ने सीएम को बुलाने की मांग की है। कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे तब तक अनशन खत्म नहीं करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से दुकानदार के घर पर पुलिस तैनात की गई है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।