फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A second deed was made using fake documents for the land sold to the businessman

Amroha News: कारोबारी को बेची जमीन का फर्जी दस्तावेज से कर दिया दूसरा बैनामा

Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A second deed was made using fake documents for the land sold to the businessman
अमरोहा।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने कारोबारी को नौ लाख रुपये में बेची गई कृषि की भूमि का फर्जी दस्तावेजों के जरिए दूसरा बैनामा करा दिया। आरोपियों ने कारोबारी से मारपीट भी की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा के मोहल्ला बेगम सराय कलां निवासी सतीश चंद्र अग्रवाल ने सात दिसंबर 2023 को काजीसराय उर्फ कांकर सराय निवासी इंतजाम से 0.129 हेक्टेयर कृषि भूमि नौ लाख रुपये में खरीदी थी। लेकिन, इसके बाद इंतखाब ने मोहल्ला नौ गजा निवासी मोहम्मद आसिफ, मीरा सराय गांव के सिकंदर अली व डाईडेरा गांव के प्रमोद कुमार के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए इस कृषि भूमि में से 0.127 हेक्टेयर जमीन का बैनामा आठ लाख रुपये में मोहम्मद आसिफ के पक्ष में कर दिया। यह बैनामा 20 सितंबर 2024 को कराया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि एक अक्तूबर 2024 को सतीश चंद्र अग्रवाल तहसील गए थे। लौटते समय इंतखाब, मोहम्मद आसिफ, सिकंदर अली ने उनके साथ मारपीट की और उक्त भूमि की ओर जाने पर जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी सतीश चंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के आदेश पर इंतखाब, मोहम्मद आसिफ, सिकंदर अली और प्रमोद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed