{"_id":"695abedae628a6b92a02f809","slug":"a-sanitation-worker-died-under-suspicious-circumstances-murder-is-suspected-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-154857-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सफाई कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सफाई कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अमरोहा। घबराहट के बाद अस्पताल जाते समय सफाई कर्मचारी कुशल (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुराने विवाद में तीन लोगों पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
प्राथमिक जांच में पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। वहीं मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। कुशल अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरैशी शिव नगर के रहने वाले दिवंगत हरकिशोर के बेटे थे। हरकिशोर स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी थे।
उनके परिवार में पत्नी कुंता के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। हरकिशोर की मौत के बाद उनके बेटे कुशल को आश्रित में नौकरी मिल गई थी। वर्तमान में कुशल की तैनाती कैलसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर थी। परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले पड़ोस के मोहल्ले के रहने वाले बिरादरी के युवक से कुशल की कहासुनी हो गई थी। वह युवक कुशल पर शराब पिलाने के लिए दबाव बनाता था। आरोप है कि उसी युवक ने अपनी पत्नी से कुशल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार को पुलिस भी इस मामले में कुशल के घर गई थी। लेकिन, रविवार की दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक कुशल को घबराहट होने लगी, इसके बाद उनके भाई राजीव कुशल को लेकर अस्पताल जा रहे थे। राजीव का आरोप है कि जिस युवक से विवाद हुआ था वह अपनी पत्नी और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ रास्ते में मिल गया और कुशल के साथ मारपीट कर दी।
आरोपियों ने पुलिस के पास भी नहीं जाने दिया। इसके बाद राजीव अपने भाई कुशल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुशल की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पिटाई के बाद कुशाल की मौत होने का आरोप लगाया।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर पिटाई के निशान नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटनास्थल पर मारपीट होने की बात भी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।