फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A road like a drain...life has become hell

नाले जैसी सड़क...जिंदगी हुई नरक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
A road like a drain...life has become hell
बंबूगढ़ पंडकी में मरम्मत के तीन महीने बाद सड़क टूट कर बदहाल हो गई है। जिससे इस दो सौ मीटर सड़क से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। सड़क नालानुमा दिखने लगी है। दोनों तरफ मिट्टी के ढेर लग गए हैं। लगातार शिकायत के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस सड़क की वजह से हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है। सड़क की हालत देखकर ये नहीं समझ आता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है। सड़क पर गिरकर रोजाना दो-चार लोग चोटिल हो रहे हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

अमरोहा के बंबूगढ़ पंडकी से होते हुए संभल बाईपास के लिए रोड निकलती है। जोया से बच कर निकलने वाले सभी बड़े वाहन इस सड़क से गुजर कर हाईवे पर पहुंचते हैं। बंबूगढ़ पंडकी में करीब 200 मीटर सड़क की हालत खराब हो गई है। जलभराव होने के कारण सड़क पूरी तरह टूट गई है। स्थानीय लोगों ने डीएम से मामले की शिकायत की तो उनके निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने तीन महीने पहले सड़क की मरम्मत कर दी थी लेकिन हाल ही में हुई बारिश के बाद सड़क की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई। सड़क टूटने के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टूटी सड़क के आसपास ग्राहक नहीं जाने के कारण स्थानीय लोगों का कारोबार पूरी तरह बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका ईओ से लेकर डीएम तक शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की हालत ऐसी हो चुकी है कि नहर नुमा दिखने लगी है। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी के ढेर लगे हैं। गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक रोजाना दो से चार बाइक सवार लोग हादसे के शिकार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क पर जलभराव नहीं रुकेगा तब तक दिक्कत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed