फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A reward of five thousand rupees on the husband who has been absconding for 10 months

Amroha News: 10 माह से फरार पति पर पांच हजार का इनाम

Tue, 05 Aug 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 05 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A reward of five thousand rupees on the husband who has been absconding for 10 months
अमरोहा। दहेज उत्पीड़न के मामले में 10 माह से फरार चल रहे आरोपी पति पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही सूचना देने वाले को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

मोहल्ला नौगजा निवासी बुशरा कासिम की शादी 14 नवंबर 2023 को मोहल्ला बेगम सराय निवासी अदनान कादरी के साथ हुई थी। आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बुशरा को गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। बाद में सुसराल वालों ने अदनान को बाहर भेजते हुए गुमशुदगी दर्ज करा दी। 5 अक्तूबर 2024 को इस संबंध में उसने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली सदर में दहेज प्रताड़ना, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने अदनान को हाजिर होने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान विवाहिता ने एक बेटे को जन्म दिया। बुशरा ने जेठ समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रास्ते में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाकर एक अन्य मुकदमा भी दर्ज कराया था। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि एसपी ने आरोपी अदनान कादरी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले को इनाम की धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed