फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A procession of 20 feet high Tajis took place in Naugawan

Amroha News: नौगांवा में निकला 20 फीट ऊंचे ताजियों का जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A procession of 20 feet high Tajis took place in Naugawan
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

कस्बे में दस मुहर्रम को 20 फीट ऊंचे ताजियों का जुलूस निकाला गया। इमाम हुसैन की शहादत पर चारों अंजुमनों के तत्वावधान में अजादारों ने जंजीरों का मातम कर खुद को लहूलुहान किया। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस में कड़े बंदोबस्त रहे।

रविवार को ताजिया कमेटी के तत्वावधान में यौमे आशूरा यानि दस मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। दोपहर में गांव बीलना का ताजिया कस्बे में पहुंचकर मुख्य जुलूस में शामिल हुआ। इसके बाद मोहल्ला हफ्ता बाजार, मोहल्ला अलीनगर, मोहल्ला शाहफरीद के ताजिये भी इस जुलूस में शामिल हो गए। यहां से सभी ताजिये अपने-अपने इमामबाड़े पहुंचे। दोपहर को अंजुमन सोगवारे हुसैनी, अंजुमन यादगारे हुसैनी, अंजुमन अबिदिया व अंजुमन हैदरी के तत्वावधान में सैकड़ों अजादारों ने इमाम हुसैन की शहादत याद कर छुरियों का मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया।
विज्ञापन

मातम का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मर्सिया ख्वानी से माहौल गमगीन बना रहा। चारों अंजुमन बस्ती में तयशुदा मार्ग पर गश्त करती हुईं कर्बला पहुंचीं। अजादारों में तबर्रुक बांटा किया गया। देर शाम इमाम बारगाह हाजी रजी हसन में शामे गरीबां की मजलिस आयोजित की गई। शिया धर्मगुरु ने कर्बला में हुई शहादत के बाद वहां के माहौल का पूरा वाकया बयान किया। वहीं, शनिवार रात सभी इमामबाड़ों में रौशनी की गई। सुबह तक इबादत का दौर चलता रहा। सुरक्षा को लेकर एसडीएम सुनीता सिंह व सीओ अवधभान भदौरिया पुलिस बल के साथ जुलूस समापन तक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed