फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A pair of leopards seen roaming near Jawahar Navodaya Vidyalaya

जवाहर नवोदय विद्यालय के पास घूमता दिखा तेंदुए का जोड़ा, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
A pair of leopards seen roaming near Jawahar Navodaya Vidyalaya
अमरोहा। बसेड़ा तगा गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास जंगल में स्थानीय लोगों ने तेंदुए का जोड़ा घूमता देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बाद में वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी है। बताते हैं कि पिछले चार दिन से यहां एक तेंदुआ देखा जा रहा था। जबकि मंगलवार को जोड़ा दिखाई दिया है। क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

यह मामला नौगावां सादात थानाक्षेत्र के बसेड़ा तगा गांव के जंगल का है। यहां पर जवाहर नवोदय विद्यालय है। विद्यालय के चारों तरफ घना जंगल है। आस-पास में गांव के कुछ लोगों ने मकान बना लिए हैं। यहां जंगल में अक्सर तेंदुआ दिखाई देते रहते हैं। बीते चार दिन से एक तेंदुआ विद्यालय के पास लगातार घूमता देखा जा रहा था। लेकिन मंगलवार की सुबह गांव के डॉ. रोहताश यादव और रामौतार यादव घरों के बाहर थे। तभी उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुआ को चढ़ते देखा। तेंदुआ दो मिनट तक पेड़ पर रहा। बाद में वह नीचे छलांग लगाकर झाड़ियों में गायब हो गया। इसके बाद तेंदुआ का जोड़ा झाड़ियों से निकल कर विद्यालय की तरफ पहुंच गया। थोड़ी देर अठखेलियां करने के बाद फिर से जंगल में चला गया। ग्रामीणों ने तेंदुआ के जोड़ा की सूचना अन्य लोगों और वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी एनके जोशी ने बताया कि बसेड़ा तगा के पास घना जंगल है। यहां अक्सर जंगली जानवर देखे जाते हैं। जानवरों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed