फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A murder case was registered on the orders of the court after five months in the death of a mason

Amroha News: राजमिस्त्री की मौत में पांच माह बाद कोर्ट के आदेश पर हत्या का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
A murder case was registered on the orders of the court after five months in the death of a mason
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

राजमिस्त्री ओमकार की मौत के मामले में पांच माह बाद न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज होने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर निवासी राजमिस्त्री ओमकार (45) का शव 23 मई 2024 को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गजरौला हसनपुर रोड पर मनौटा के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पत्नी रेखा ने कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। मृतक की पत्नी रेखा ने न्यायालय की शरण ली और बताया कि पति 23 सितंबर को मनौटा में राज मिस्त्री का काम करते थे। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पवन व परमवीर निवासी गांव मनौटा और ओमप्रकाश निवासी तिगरिया खादर थाना गजरौला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed