फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A mason shot himself for ten thousand rupees; a report has been filed against six people.

Amroha News: दस हजार के लालच में राजमिस्त्री ने खुद पर चलवाई थी गोली, छह पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 31 May 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A mason shot himself for ten thousand rupees; a report has been filed against six people.
बछरायूं (अमरोहा)। गांव लिसड़ी खुर्द निवासी राजमिस्त्री अमरपाल भारती ने रुपयों के लालच में खुद को गोली लगवाई थी। गांव के ही फरफान ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ग्राम लिसड़ी खुर्द निवासी राजमिस्त्री अमरपाल भारती को शुक्रवार की रात कैसरा से गांव जाते समय गोली मारकर घायल कर दिया था। उसने पुलिस को बताया था कि गांव के ही याकूब और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस को घटना संदिग्ध लगी तो घटना के समय बाइक पर सवार गांव निवासी मंगल से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि लिसड़ी खुर्द निवासी फरमान की गांव के ही याकूब अली से रंजिश चल रही है और वह उसे फंसाना चाहता था। उसने राजमिस्त्री अमरपाल व मंगल को 10-10 हजार रुपये का लालच देकर साजिश में शामिल करने के बाद घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि उप निरीक्षक विपिन तोमर की ओर से फरमान, जमील, इदरीस, इरशाद, अमरपाल भारती व मंगल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना में अमरपाल भारती की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed