फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A man was duped of Rs 14.50 lakh and jewellery on the pretext of extracting treasure buried in his house.

Amroha News: घर में दबी माया निकालने का झांसा देकर 14.50 लाख रुपये व आभूषण ठगे

Thu, 11 Dec 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 14.50 lakh and jewellery on the pretext of extracting treasure buried in his house.

विज्ञापन
गजरौला। दरबार लगाने वाले शख्स ने दो महिलाओं के घर में माया दबी होने और उसे निकलवाकर देने का झांसा देकर 14.50 लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण ठग लिये। काफी दिनों बाद उनको अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस ने दरबार लगाने वाले, उसकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी पतराम की पत्नी सीमा व जितेंद्र सिंह की पत्नी रीना का कहना है कि उनके परिवार में परेशानी थी। किसी ने उनको बताया कि थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में एक दरबार लगता है। वहां जाओ। परिवार की परेशानी दूर हो जाएगी। लोगों की बात पर भरोसा कर वह दरबार में जाने लगीं। सीमा व रीना का आरोप है कि दरबार लगाने वाले शख्स, उसकी पत्नी व बेटे ने बताया कि तुम्हारे घर में सोने-चांदी के आभूषण दबे हैं। जिसे निकालने के लिए काफी रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दोनों ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया। सीमा ने उसे 9.50 लाख रुपये, जबकि रीना ने सोने व चांदी के 17 आभूषण और पांच लाख रुपये नकद दिए। कुछ दिनों तक यही उम्मीद लगी रही कि उनके घर में दबे सोने चांदी के आभूषण मिल जाएंगे।
विज्ञापन

माया मिल जाने पर धनवान हो जाएंगे। मगर काफी दिन बीत गए। घर में कोई माया नहीं निकली। जिस पर उन्होंने उसके घर जाकर रुपये व सोने चांदी के आभूषण लौटाने के लिए तकाजा किया। वह टाल-मटोल करता रहा। बाद में वह घर से गायब हो गया। जिस पर उनको अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। दोनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस दरबार लगाने वाले दानवीर उसकी पत्नी मुनेश, दो बेटों सौरभ व शिवम निवासी लोहिया नगर गजरौला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed