{"_id":"5e7509b38ebc3e768c0d7b54","slug":"a-man-suside-dhanaura-news-mbd3438471105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। गांव फिरोजपुर बगद में 40 साल का एक ग्रामीण फंदे पर झूल गया। उसकी लाश में घर के बगल में ही बने ट्यूबवैल के पास एक पेड़ से लटकी मिली। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
फिरोजपुर बगद निवासी मुकेश सिंह उम्र 40 साल खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह गुरुवार की रात काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो पत्नी ने बच्चों को उसकी तलाश में भेजा। मुकेश के घर के बराबर में ही उसका ट्यूबवैल था। बच्चे अपने पिता की तलाश में गए तो वहां एक पेड़ पर उसकी लाश झूल रही थी। जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के भाई ने दो लोगों पर लगाया आरोप
बछरायूं। मृतक मुकेश के भाई राकेश कुमार ने गांव के ही दो लोगों नेमपाल और हरपाल पर अपने भाई के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर में राकेश ने आरोप लगाया है कि नेमपाल और हरपाल आए दिन उसके भाई को फंसाने की धमकी देते थे। जिसकी वजह से उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था। राकेश कुमार का आरोप है कि दोनों के मानसिक उत्पीड़न की वजह से ही उसका भाई आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।