{"_id":"5b8ee48e867a55483367ab6a","slug":"a-man-lost-in-amroha-came-to-take-a-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में गंगा स्नान करने आया ग्रामीण लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में गंगा स्नान करने आया ग्रामीण लापता
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला।
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
जगवत सिंह का फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगरी में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गंगा स्नान के लिए आया एक अधेड़ ग्रामीण लापता हो गया। गंगा तट पर उसके कपड़े रखे हुए मिले। परिजनों ने गंगा में डूबने की आशंका जताई है। वहीं गोतोखोरों ने भी उसकी तलाश की लेकिन, बहाव तेज होने के कारण कहीं पता नहीं चल सका।
सोमवार को हसनपुर क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी जगवत सिंह (50) जन्माष्टमी पर गंगा स्नान के लिए तिगरी आया था। रात होने तक भी जगवत सिंह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने जानकारों और रिश्तेदारों को फोन करके जानकारी हासिल की। लेकिन जगवत सिंह का कहीं पता नहीं चल पाया। जगवत के बेटे और परिजन मंगलवार को तिगरी पहुंचे। जगवत के कपड़े गंगा किनारे एक तख्त पर रखे मिले। परिजनों ने जगवत के गंगा में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। स्थानीय गोतोखोरों ने डूबे हुए ग्रामीण की तलाश की, मगर उसका कुछ नहीं पता चला। जगवत के लापता होने से उसके पुत्र दीपक, देवेन्द्र सिंह, जॉनी आदि सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।