{"_id":"57b4c4164f1c1bd0586ebb29","slug":"a-man-cut-the-nose-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के विरोध में भाभी की नाक काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के विरोध में भाभी की नाक काटी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के एक गांव में मंगलवार रात देवर ने भाभी को बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध पर धारदार हथियार से महिला की नाक काट दी। आनन-फानन में घायल महिला को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक में मंगलवार की रात को करीब बारह बजे एक युवक अपने भाई के घर में घुस गया और चारपाई पर सो रही भाभी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी भाभी के साथ मारपीटकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
महिला ने देवर को दूर हटाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने धारदार हथियार से महिला के चेहरे पर हमला कर दिया। जिससे उसकी नाक कट गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर परिजनों के साथ ही मोहल्ले वाले भी मौके पर पहुंच गए। कटी नाक से खून बहता देख, आनन-फानन में उसे हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एसएसआई आरके सिंह ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के प्रयास जैसी कोई बात नहीं हुई। देवर भाभी का झगड़ा था। मामले में आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।