{"_id":"6afa15a424971e15a6072a7b","slug":"a-magic-minivan-carrying-pilgrims-from-moradabad-to-tigri-overturned-20-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177898-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी जा रहे मुरादाबाद के श्रद्धालुओं से भरी मैजिक पलटी, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी जा रहे मुरादाबाद के श्रद्धालुओं से भरी मैजिक पलटी, 20 घायल
विज्ञापन
जोया। तिगरी गंगा मेले में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैजिक का अगला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जोया सीएचसी में भर्ती कराया।
मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव बीना निवासी होराम सिंह रविवार को परिवार के साथ मैजिक से तिगरी मेले जा रहे थे। वाहन विवेक कुमार चला रहे थे। कस्बा जोया में एक बैंक्वेट हॉल के सामने अचानक अगला टायर फटने से मैजिक पलट गई। वाहन में सवार लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।
सूचना पर जोया चौकी प्रभारी सुधीर कुमार और सीसी टीम प्रभारी विनोद राठी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में विमला, मलखान सिंह, होराम सिंह, राज गब्बर सिंह, विशेष कुमार, विवेक कुमार, सोनम सिंह, राधिका, मंजू सिंह, बबलू सिंह, जितेंद्र सिंह, रुकमेश सिंह, रजनी देवी, शिवांगी, शौर्य वीर सिंह, राहुल कुमार, राजीव कुमार और रामचंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद घायल परिजनों के साथ तिगरी मेले के लिए रवाना हो गए। हादसे के चलते कुछ देर घटनास्थल पर अफरातफरी रही।
-- -- -- -- -- -- -- --
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
— डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ सिटी
-- -- -- -- -- -- -- --
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
श्रद्धालुओं से भरी मैजिक पलटने के बाद दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। सड़क पर मैजिक पलटने से वाहनों की कतार लग गई। इससे हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त मैजिक को सड़क से हटवाया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को निकलवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।