{"_id":"69d3ff2b81ae1436f1039004","slug":"a-live-in-woman-has-leveled-serious-allegations-against-her-boyfriend-and-pleaded-with-the-superintendent-of-police-for-her-life-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161037-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लिव-इन में रह रही युवती ने प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से लगाई जान की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लिव-इन में रह रही युवती ने प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से लगाई जान की गुहार
Tue, 07 Apr 2026 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती ने लिव-इन में रह रहे प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया है। युवती ने एसपी लखन सिंह यादव को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती जनवरी में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। बरामदगी के बाद युवती ने कोर्ट में प्रेमी के पक्ष में बयान दिए, जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। करीब तीन महीने दोनों लिव-इन में रहे।
सोमवार को युवती पुलिस कार्यालय पहुंची और आरोप लगाया कि प्रेमी ने नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। डर के कारण वह उसके साथ रहने को मजबूर रही। युवती ने मारपीट, गाली-गलौज और गलत व्यवहार के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
उसने यह भी आरोप लगाया कि प्रेमी ने अपने दोस्तों को कमरे में भेजा और विरोध करने पर उसे चुप कराया गया। साथ ही 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा है। युवती ने आशंका जताई कि उसके साथ गलत कार्य हो सकता है। किसी तरह वह बहन की मदद से वहां से निकल पाई।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।