फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A line of damaged vehicles stretched for one kilometer on the highway.

Amroha News: हाईवे पर एक किमी तक लगी क्षतिग्रस्त वाहनों की कतार, मच गई चीख पुकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A line of damaged vehicles stretched for one kilometer on the highway.
अमरोहा के गजरौला में हाईवे पर हादसे का ​शिकार वाहन। स्रोत वीडियो ग्रैब
गजरौला। हाईवे पर शहवाजपुर डोर के निकट कोहरे में दृश्यता शून्य होने के कारण दो घंटे में तीन रोडवेज बस समेत 50 से अधिक वाहन एक दूसरे से भिड़ गए। करीब एक किमी के दायरे में हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

हादसे का शिकार घायलों की चीख पुकार सुन शहवाजपुर गांव के ग्रामीण मौके पर दौड़े। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। हादसों में 20 से 25 यात्रियों के मामूली घायल होने की बात कही जा रही। हालांकि सभी दूसरे वाहनों से रवाना हो गए। छह क्रेनों को मंगाकर हादसाग्रस्त वाहनों को एक दूसरे से अलग किया गया। हादसे का शिकार वाहन हाईवे से हटवाए।
विज्ञापन

रविवार सुबह घना कोहरा आया हुआ था। जिससे थोड़ी दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह करीब आठ बजे हाईवे पर शहवाजपुर डोर के निकट दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर सबसे पहला हादसा हुआ। परिवार समेत कार से दिल्ली जा रहे लखन की कार को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे लखन मामूली रूप से घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच पीछे से आई एक बस ट्रक में घुस गई। तभी पीछे से आई कार को चालक नियंत्रित नहीं कर पाया। वह बस में घुस गई। उसके पीछे छह कार एक दूसरे में आकर घुसने से हादसे का शिकार हो गईं। कुछ वाहन इनसे बचने के चक्कर में आगे चलकर अन्य वाहनों से जा टकराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का यह सिलसिला सुबह 10 बजे तक चलता रहा। करीब एक किमी तक तीन रोडवेज समेत 50 से अधिक वाहन हादसे का शिकार हो गए। हादसों में 20 से 25 लोगों के मामूली घायल हुए हैं, जोकि अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना आला अफसरों को दी। सीओ अंजलि कटारिया, इंस्पेक्टर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। बताा कि पुलिस ने छह क्रेनों से हादसे का शिकार वाहनाें को हटवा दिया। कुछ यात्री मामूली रूप से घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed