फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A leopard was spotted on the road leading from cricketer Mohammed Shami's village to Milak Gauspur.

Amroha News: क्रिकेटर मो. शमी के गांव से मिलक गौसपुर जाने वाली सड़क पर दिखा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
A leopard was spotted on the road leading from cricketer Mohammed Shami's village to Milak Gauspur.
डिडौली(अमरोहा)। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर से मिलक गौसपुर जाने वाली सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया है। तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं, जबकि जरूरी काम से सड़क पर निकलने वाले लोग भी सतर्कता बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी जाहिद के मुताबिक रविवार शाम वह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। उसे देखकर वह सतर्क हो गए। बाद में तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। इसके बाद क्षेत्र में तेंदुए को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ आसपास के खेतों या झाड़ियों में छिपा हो सकता है।
विज्ञापन

सहसपुर अलीनगर और आसपास के क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुआ दिखाई दे चुका है। पूर्व में गश्त पर जा रहे पुलिसकर्मियों पर भी तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आई थीं। ऐसे में किसानों, बच्चों और खेतों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






चुबका में किसान के घर के सामने घूमता दिखा तेंदुआ
डिडौली। क्षेत्र के चुबका गांव में रविवार देर शाम किसान करन सिंह के घर के सामने रास्ते पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। अचानक तेंदुए को सामने देखकर किसान घबरा गए और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर जा चुका था। किसान का घर गांव के किनारे पूरनपुर की ओर जंगल के पास स्थित है। ग्रामीणों के बीच क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए घूमने की चर्चा है। अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। संवाद
-----
गांवों में वन विभाग की टीम भेजकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। दोनों जगह पिंजरा लगाने की तैयारी है।
राजीव कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed