फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A leopard came in front of people who went out for a morning walk, they ran and saved their lives

Amroha News: सुबह टहलने निकले लोगों के सामने आया तेंदुआ, दौड़कर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
A leopard came in front of people who went out for a morning walk, they ran and saved their lives
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में तेंदुए की दस्तक लगातार बनी हुई है। अब नौगांवा सादात के पृथ्वीपुर सराय स्थित बालाजी तराई के पास सुबह टहलने निकले लोगों ने तेंदुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने उल्टे पांव दौड़कर जान बचाई। इसके अलावा पंजतनी गेट के पास भी तेंदुआ देखा गया। क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह तेंदुआ देखे जाने की घटना से लोगों में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
मंगलवार सुबह पृथ्वीपुर सराय गांव निवासी ऋषिपाल सिंह, लोकेंद्र चौहान, विपिन चौहान और नौसर अली टहलते हुए बालाजी तिराहे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जंगल में चहलकदमी करते तेंदुआ देखा। जिसे देखकर सभी वापस गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल पहुंचे और तेंदुआ की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं, नौगांवा सादात क्षेत्र के खेड़ी मोड़ निवासी आलमगीर बैटरी मिस्त्री हैं। अड्डे पर ही उनकी दुकान है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह घर से दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह पंजतनी गेट के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क पार करता तेंदुआ देखा। तेंदुआ देखकर उनके होश उड़ गए। वह तुरंत वापस गांव पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुशाला से बकरे को उठा ले गया तेंदुआ, दहशत
हसनपुर।
गांव गंगाचोली में पशुशाला में बंधे बकरे को तेंदुआ उठा ले गया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी किसान इशहाक सोमवार रात पशुशाला में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे तेंदुआ पशुशाला की दीवार फांदकर घुस आया और पशुशाला में बंधे बकरे को उठाकर ले गया। मंगलवार सुबह खेत में बकरे के अवशेष मिले तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए की तलाश शुरू की गई। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि टीम को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल कराई जा रही है। अगर तेंदुआ होने की पुष्टि होती है उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed