{"_id":"6a95e0e92f5b055ea505f96c","slug":"a-leopard-appeared-before-young-men-running-on-the-road-in-the-morning-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171839-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सुबह सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों के सामने आया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सुबह सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों के सामने आया तेंदुआ
विज्ञापन
नौगावां सादात।(अमरोहा)। जिले में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह रेस लगाने निकले चार युवकों के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। सड़क पर कुछ दूरी पर तेंदुए को देखकर युवकों के होश उड़ गए। हालांकि उन्होंने घबराकर भागने के बजाय सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो बना लिया। तेंदुआ कुछ देर सड़क पर खड़ा रहने के बाद खेत में चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
सोमवार सुबह करीब सात बजे राशू त्यागी, लोकेंद्र सैनी, शुभम दिवाकर और गोल्डी शर्मा रेस लगाने के लिए निकले थे। चारों युवक बसेड़ा तगा से बिद्दापुर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे ही थे कि उनकी नजर सड़क के पास मौजूद तेंदुए पर पड़ी। अचानक सामने तेंदुआ देखकर युवक सहम गए। कुछ पल के लिए सड़क पर सन्नाटा छा गया। युवकों के मुताबिक तेंदुआ नीरज त्यागी के खेत से निकलकर सड़क पर आया। वह कुछ देर सड़क पर खड़ा रहा और फिर सड़क पार करते हुए सुभाष त्यागी के खेत में घुस गया। इस दौरान युवकों ने दूर से मोबाइल फोन पर तेंदुए का वीडियो बना लिया। तेंदुए के खेत में चले जाने के बाद युवकों ने राहत की सांस ली।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। तेंदुआ देखे जाने की सूचना आसपास के लोगों और वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी से भय का माहौल है। खेतों में काम करने जाने वाले किसानों के साथ ही सुबह टहलने और दौड़ लगाने वाले युवाओं में भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में कॉम्बिंग और निगरानी बढ़ाने के साथ तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। डीएफ राजीव कुमार ने बताया कि टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर नहीं जाने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।