{"_id":"66c3b6d0dd2cdf28960cddf4","slug":"a-laborer-walking-on-the-highway-was-crushed-by-a-car-from-behind-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-124150-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर पैदल जा रहे मजदूर को पीछे से कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर पैदल जा रहे मजदूर को पीछे से कार ने रौंदा, मौत
Tue, 20 Aug 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। हाईवे पर पैदल जा रहे डिडौली निवासी धर्मपाल सिंह (28) को पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतक धर्मपाल सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के धर्मपाल सिंह रविवार की रात 11 बजे हाईवे पर पैदल जा रहे थे, जैसे ही चौधरी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। तभी पीछे से अज्ञात कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्मपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस के जरिए उन्हें जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक धर्मपाल सिंह के भाई वचन सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।