फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A jeep parked in the old court premises caught fire

Amroha News: पुरानी कचहरी परिसर में खड़ी जीप में लगी आग

Fri, 24 Jan 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A jeep parked in the old court premises caught fire
अमरोहा। पुरानी कचहरी परिसर में खड़ी जीप में संदिग्ध हालात में आग लग गई। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जलने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

यह मामला मोहल्ला कोट स्थित पुरानी कचहरी परिसर का है। वर्तमान में यहां सरकारी अस्पताल चलता है। परिसर में एंबुलेंस और कार खड़ी रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:45 बजे जीप और कार एक साथ खड़ी थीं। अचानक जीप में आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों के होश उड़ गए। तुरंत लोग बचाव कार्य में जुट गए। सबसे पहले लोगों ने पानी की बौछार कर जलती हुई जीप के बगल में खड़ी कार को सुरक्षित किया।
विज्ञापन

इसके बाद बाल्टियों से पानी डालकर आग को बुझाया। जीप को जलती हुई देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर शाम तक जीप मलिक का पता नहीं चला था, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीप में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article