फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Fire: Huge fire tin shed filled with goods vegetable market, short circuit is being said to reason

Amroha Fire: सब्जी मंडी में सामान से भरी टीन शेड में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण

Tue, 21 Jan 2025 02:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jan 2025 02:47 AM IST
सार

अमरोहा की सब्जी मंडी में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Amroha Fire: Huge fire tin shed filled with goods vegetable market, short circuit is being said to reason
अमरोहा के मंडी इलाके में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के मंडी इलाके में सोमवार देर रात सब्जी मंडी में सामान से भरी टीन शेड में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा लिया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है। अग्निकांड की यह घटना गुलड़िया रोड स्थित सब्जी मंडी की है। सोमवार की रात रिजर्व पुलिस लाइन के पीछे स्थित सब्जी मंडी मजदूर काम कर रहे थे। मैंगो पैक हाउस की तरफ स्थित टीन शेड में कारोबारियों का सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन


खाली क्रेट के अलावा हरी सब्जी और आलू की बोरियां रखी हुई थीं। रात करीब 9 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और टीन शेड में आग लग गई। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। आग की लपटों को देखकर मंडी समिति के आसपास बसे लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में अग्निकांड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद सब्जी कारोबारी व अन्य लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर सुधीर कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा देहात, नगर कोतवाली और डिडौली पुलिस को मौके पर बुला लिया गया।

व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को लोगों की भीड़ को खदेड़ना पड़ा। जल्दबाजी में अमरोहा, गजरौला और मुरादाबाद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


एसपी अमित कुमार आनंद व एडीएम ब्रजेश त्रिपाठी, ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने भी मुआयना किया। आग की लपटें हल्की पड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed