{"_id":"67d3168c159eb7e165017dff","slug":"a-history-sheeter-roaming-around-in-a-luxury-car-honking-his-horn-was-caught-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-136006-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लग्जरी कार में हूटर बजाते घूम रहा हिस्ट्रीशीटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लग्जरी कार में हूटर बजाते घूम रहा हिस्ट्रीशीटर पकड़ा
Thu, 13 Mar 2025 11:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
लग्जरी कार में हूटर लगाकर रौब झाड़ना हिस्ट्रीशीटर हारून को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। पुलिस ने उसकी कार सीज कर दी। हालांकि, हारून को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
नौगांवा सादात क्षेत्र के मोहनपुर सुमाली निवासी हारून हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ नौगांवा सादात थाने में आयुध व आबकारी अधिनियम समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। नौगांवा सादात पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। इसके बाद से हारून जोया के मोहल्ला शहीदाबाद में रहने लगा। कुछ दिन पहले ही उसने एक्सयूवी कार ली है। वह बिना नंबर की कार पर हूटर लगाकर घूम रहा था और सड़कों पर हूटर बजाकर रौब झाड़ता था। कोई उसकी कार की वीडियो बनाने की कोशिश करता तो उसे धमकी देता था।
बुधवार को किसी ने हूटर बजाते समय उसकी कार की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद डिडौली पुलिस हरकत में आ गई। कुछ घंटे में हिस्ट्रीशीटर हारून को हिरासत में लेकर उसकी कार सीज कर दी। एक और वायरल वीडियो में हारून डिडौली क्षेत्र में कार के आगे जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि हारून नौगांवा सादात थाने से हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसकी बिना नंबर की कार को सीज कर दिया है। वहीं, उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया है।