{"_id":"6834ca287541f9d7cc0285bc","slug":"a-girl-returning-home-from-college-was-molested-beaten-up-when-she-protested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-140692-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कॉलेज से घर आ रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कॉलेज से घर आ रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
Tue, 27 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 27 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
कॉलेज से सहेलियों के साथ घर आ रही छात्रा से उसके ही गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा से मारपीट भी की। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी पर पॉक्सो भी लगाया गया है। घटना बीते शनिवार की है।
एक गांव निवासी किशोरी क्षेत्र के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। वह शनिवार को छुट्टी के बाद सहेलियों के साथ घर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उस पर अश्लील कमेंट करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। छात्रा ने घर आकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों व छात्रा के एक अन्य रिश्तेदारों ने युवक को जमकर पीटा। पिता ने आरोपी युवक मनीष के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई की गई है।