फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A four-member team recorded the statements of the EO and the Municipal Chairman

Amroha News: चार सदस्यीय टीम ने ईओ और पालिकाध्यक्ष के बयान दर्ज किए

Thu, 26 Dec 2024 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
A four-member team recorded the statements of the EO and the Municipal Chairman
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष व ईओ के बीच चल रहे विवाद और सभासदों की ओर से पालिकाध्यक्ष व उनके पति पर लगाए गए आरोपों की जांच करने मंगलवार को टीम गजरौला पहुंची। चार सदस्यीय टीम ने पालिकाध्यक्ष, ईओ और सभासदों के बयान दर्ज किए। शिकायतों के सबूत मांगे। उधर जांच टीम के सामने ही कुछ सभासदों ने उनके वार्ड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
पालिका के सभासदों ने कमिश्नर और डीएम से शिकायत की थी। जिसमें पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी व उनके पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह पर पालिका में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने सहित कई आरोप लगाए थे। उधर, पालिकाध्यक्ष ने ईओ पर नगर पालिका के विकास कार्य में रोड़ा बनने और टेंडर न निकालने का आरोप लगाया था। ईओ ने पालिकाध्यक्ष और उनके पति पर झूठे केस में फंसाने की कोशिश का भी आरोप लगाया था। जिसकी जांच के लिए कमिश्नर ने चार सदस्य समिति गठित की। जिसमें अपर आयुक्त शशि भूषण, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, मुख्य कोषाधिकारी कुंदन झा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव रंजन शामिल हैं।
विज्ञापन

जांच समिति सदस्य मंगलवार को दोपहर बाद जांच करने आए। पालिका सभागार में बैठकर जांच समिति के अफसरों ने सभासदों अरविंद यादव, मनु शर्मा, पुष्पा चौधरी, विनीता अग्रवाल, कपिल उर्फ भानू, सरताज अहमद, राजपाल सिंह से पालिकाध्यक्ष व उनके पति पर लगाए गए आरोपों की शिकायत के सबूत मांगे। भानपुर वार्ड में जिस सड़क पर मिट्टी डाल कर 2.18 लाख रुपये निकालने की शिकायत है, उसके क्या सबूत हैं। जिस पर सबूत मुहैया कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक से कम पाए गए नाले के भी सबूत सौंपे। इसके बाद जांच टीम ने ईओ दीपिका शुक्ला से भी पूछताछ की कि जटायू मशीन का क्या प्रकरण है। इसका टेंडर क्यों नहीं निकाला जा रहा है। ईओ ने कहा कि जटायू मशीन की नगर में जरूरत नहीं है। उन्होंने जांच समिति को बताया कि पालिकाध्यक्ष पति अपने चहेते ठेकेदार को ठेका देने के लिए जटायू मशीन के टेंडर पर अड़े हैं। टीम ने पालिकाध्यक्ष, सभासदों और ईओ के बयान दर्ज किए। एडीएम ने बताया कि जांच पूरी नहीं हुई है। अगले दिन भी की जाएगी।




सभासदों ने हंगामा कर उपेक्षा का लगाया आरोप

जांच समिति के सामने आंबेडकर नगर के सभासद रौनकी सहित अन्य सभासदों ने हंगामा किया। कहा कि उनके वार्ड अनुसूचित बाहुल हैं। जिनमें तमाम समस्याएं हैं। उनमें विकास नहीं कराए जा रहे। आरोप लगाया कि उनके साथ ईओ और अन्य कर्मचारियों का बर्ताव अच्छा नहीं रहता। हंगामा कर रहे सभासदों को किसी तरह समझा कर शांत किया।


- जांच करने आई टीम ने बयान दर्ज किए है। भानपुर वार्ड में नाला कम होने के बावजूद भुगतान पर बता दिया गया कि नाला टूट गया था। जिसे पूरा करा दिया गया। ठेकेदार की जमानत राशि जमा है। जो भुगतान किए गए हैं, उनको डीएम के अनुमोदन पर किया गया है। जिसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। - राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पालिकाध्यक्ष गजरौला।

मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव के दौरान क्रिकेट खेलते खिलाडी....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव के दौरान क्रिकेट खेलते खिलाडी....संवाद- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed