फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A five-year-old boy died after drowning in a tube well.

Amroha News: नलकूप के हौद में डूबकर पांच साल के मासूम की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A five-year-old boy died after drowning in a tube well.
सैदनगली (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव ककरौआ में पांच वर्षीय मासूम नलकूप की हौद में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किसान का यह इकलौता बेटा था। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव में किसान सेविन कुमार का परिवार रहता है। उनका पांच वर्षीय बेटा दक्ष कुमार सोमवार की शाम को अपने घर के पास खेल रहा था। घर के पास ही नलकूप की हौद बनी हुई है। जिसमें खेलते-खेलते वह उसमें गिर गया। काफी देर तक नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, घंटों बाद पुलिस पर ग्रामीणाें की नजर पड़ी तो उसे पुलिया से बाहर निकाला गया। परिजन आनन फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच में मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

छह दिन पूर्व बुधवार को दिन ढक्का मोड़ पर मजदूर अकरम की छह वर्षीय बेटी जिया की भी नलकूप की हौद में डूबकर मौत हो गई थी। सीएचसी के प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें। छोटे बच्चों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed