{"_id":"6ad29038751337d18703e3a8","slug":"a-fire-of-animosity-was-smoldering-over-marriage-proposals-and-property-disputes-jpnagar-news-c-15-1-mbd1006-1018222-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी के प्रस्ताव और संपत्ति विवाद को लेकर सुलग रही थी रंजिश की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी के प्रस्ताव और संपत्ति विवाद को लेकर सुलग रही थी रंजिश की आग
विज्ञापन
आदमपुर। बुखारीपुर में हुए पायल गिरी हत्याकांड के पीछे कई गहरे पारिवारिक राज और संपत्ति का विवाद सामने आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका पायल के पति दीपक की मौत के बाद घर में तनाव और अधिक बढ़ गया था। दीपक के हिस्से पर आने वाली करीब 13 बीघा जमीन उसकी पत्नी के ही नाम पर आने वाली थी।
चर्चा ये भी है कि आरोपी ददिया सास क्रांति देवी इस पारिवारिक समीकरण को किसी अन्य दिशा में मोड़ना चाहती थी और इस बात की भी सुगबुगाहट थी कि वह पायल गिरी की शादी अपने धेवते मोंटी से कराना चाहती थी। दीपक की मौत के बाद मोंटी घर में ही रह रहा था। हालांकि, पुलिस इन तमाम पहलुओं, संपत्ति के लालच और पारिवारिक अंतर्द्वंद्व के बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि आखिर इस खौफनाक वारदात के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और किन-किन कारणों ने इस खूनी अंजाम को हवा दी।
-- -- -- -- -- --
घटना के वक्त घर से दूर था मोंटी, पुलिस खंगाल रही है हर एक कड़ी
आदमपुर। घटना के दिन और समय को लेकर पुलिस कई अन्य पारिवारिक सदस्यों की भूमिका और बयानों की भी जांच कर रही है। बताते हैं कि मृतका पायल गिरी के दिवंगत पति दीपक का फुफेरा भाई मोंटी गिरी निवासी ग्राम पमारी थाना बबराला जनपद संभल दीपक की मौत के बाद से ही लगातार उनके ही घर में रह रहा था। दीपक की चिता को मुखाग्नि भी मोंटी ने ही दी थी। घटना के वक्त मोंटी अपने भाई दीपक की मासूम बेटी को दवाई दिलाने के लिए ढबारसी गया हुआ था। इसी बीच पायल गिरी की सास आशा और ननद भारती घटना के समय घर के पास स्थित घेर में होना बताया जा जा रहा है। पुलिस इस बात की भी तस्दीक कर रही है कि वारदात के समय घर पर कौन-कौन मौजूद था और किन परिस्थितियों में आरोपी वृद्धा ने इस दुस्साहसिक वारदात को अकेले अंजाम दिया या इस साजिश में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई खौफनाक वारदात
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारी में संपत्ति के विवाद और पारिवारिक कलह के चलते 67 वर्षीय दादी सास द्वारा इमामदस्ते के मूसल से वार कर पोते की बहू पायल गिरी की हत्या की घटना घर में लग सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घर में कैमरे लगे हुए थे।
-- -- --
क्रांति देवी के पति व देवर की पहले ही हो चुकी है मौत
गांव बुखारीपुर में पोते की बहू की हत्या करने वाली क्रांति देवी का परिवार पूरी तरह से तबाह हो चुका है। क्रांति देवी की पति राकेश की वर्ष 2016 में पीलिया से मौत हो गई थी। जबकि अविवाहित देवर संतोष गिरी की 20 साल पहले मौत हो गई थी।