{"_id":"68853ccc73cf103a3b02497e","slug":"a-farmer-from-hasanpur-died-and-six-were-injured-in-an-accident-in-hapur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-144553-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हापुड़ में हुए हादसे में हसनपुर के किसान की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हापुड़ में हुए हादसे में हसनपुर के किसान की मौत, छह घायल
Sun, 27 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
हापुड़ के सिंभावली में शुक्रवार रात हुए हादसे में हसनपुर के किसान ओमदत्त (35) की मौत हो गई जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब सब्जी लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
हसनपुर के सिमथला गांव निवासी किसान ओमदत्त (35) साथियों के साथ पिकअप में लौकी लादकर दिल्ली की गाजीपुर मंडी जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे सिंभावली के बक्सर गांव के पास हाईवे पर अचानक गाड़ी की कमानी टूट गई जिससे पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। ओमदत्त, चंद्रहास, रिसाल, दीपक व ओमपाल गाड़ी के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने गाड़ी के नीचे दबे लोगों को निकाला। हादसे में ओमदत्त की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से तीन को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया है। ओमदत्त अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।