फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A drunk two and a half year old boy was thrown towards the door

नशे में ढाई वर्षीय बालक को दरवाजे की ओर फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
A drunk two and a half year old boy was thrown towards the door
गजरौला(अमरोहा)। शराब के नशे में ग्रामीण ने अपने ढाई वर्षीय पुत्र को पत्नी की गोद से छीनकर दरवाजे की ओर फेंक दिया। इतना ही नहीं पत्नी से भी मारपीट की। सूचना मिलने पर 112 पीआरवी पहुंची तो पुलिस से भी अभद्रता कर डाली। इस दौरान गांव में काफी हंगामा हुआ। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। यहां अपनी मां के साथ आई पत्नी ने भी रो-रोकर शराबी पति के जुल्मों की दास्तां पुलिस को सुनाई। पुलिस ने उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह यह घटना थाना क्षेत्र के खादर में स्थित गांव पतेई ऐमन में हुई। थाने में अपनी मां और मासूम बच्चे के साथ आई एक महिला ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता है। कुछ समय पूर्व उसने लगभग आठ वर्षीय पुत्री का हाथ भी तोड़ दिया था। सुबह को उसने उसके ढाई वर्षीय पुत्र को छीनकर दरवाजे की ओर फेंक दिया। नीचे गिरते ही मासूम बुरी तरह तड़पकर रोया। उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान सूचना मिलने पर 112 पीआरवी आ पहुंची। वहीं मौजूद पूर्व प्रधान ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में 112 पीआरवी से भी अभद्रता की और भागकर किसी के घर में जा छिपा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। हलके के दरोगा छत्रपाल सिंह ने बताया कि गांव पतेईऐमन निवासी राजेंद्र का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed