{"_id":"652310e0ae2de947030ac1a4","slug":"a-day-before-brother-in-laws-marriage-a-young-man-drowned-in-ganga-search-continues-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-6409-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: साले की शादी से एक दिन पूर्व युवक गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: साले की शादी से एक दिन पूर्व युवक गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी
Mon, 09 Oct 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। साले की शादी से एक दिन पहले दोस्तों के साथ गांव के सामने गंगा में नहाने गया तिगरी निवासी 24 वर्षीय सुलेमान पुत्र इकबाल गंगा में डूब गया। वह गांव से गजरौला तक ई-रिक्शा चलाता था। सुबह डूबे युवक को पीएसी जवान और स्थानीय गोताखोर शाम तक खोजते रहे। दिन भर गंगा किनारे ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। मगर शाम तक पता नहीं चला। तिगरी गांव निवासी किसान इकबाल का 24 वर्षीय बेटा सुलेमान गांव से गजरौला तक ई-रिक्शा चलाता था। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में उसकी ससुराल है। परिजनों ने बताया कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली में उसका फुफेरा साला शाहदत रहता है। रविवार को शाहदत की शादी का मंढ़ा था और सोमवार को संभल में उसकी बरात जाएगी। इकबाल रविवार की सुबह अपने साथियों के साथ गंगा में नहाने गया था। साथियों के साथ उसने भी तिगरी के सामने गांव को कटान से बचाव के लिए पश्चिम दिशा में बनी ठोकर से गंगा में छलांग लगा दी। तैरना आने के बाद भी वह गहरे जल में समा गया। उसे डूबते देख साथियों के शोर मचाने पर गांव के गोताखोर दौड़ कर आए। उन्होंने सुलेमान को बचाने के की कोशिश की मगर वह हाथ नहीं लगा।
ग्रामीणों ने पीएसी जवान भी बुला लिए। गोताखोर और पीएसी जवान युवक को शाम तक तलाश करते रहे, मगर पता नहीं चला। ग्रामीणों की भीड़ भी गंगा किनारे डटी रही। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवक के गंगा में डूबने का मामला सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पीएसी जवान भी बुला लिए। गोताखोर और पीएसी जवान युवक को शाम तक तलाश करते रहे, मगर पता नहीं चला। ग्रामीणों की भीड़ भी गंगा किनारे डटी रही। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवक के गंगा में डूबने का मामला सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन