फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A couple sitting on a cot outside their house was attacked and injured

Amroha News: घर के बाहर चारपाई पर बैठे दंपती पर हमला, घायल

Sun, 25 May 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A couple sitting on a cot outside their house was attacked and injured
डिडौली। घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार के सदस्यों पर गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिया। जान से मारने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है। डिडौली के मोहल्ला चामुंडा में मदन सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मदनपाल सिंह अपनी बेटी उमा और उनका भाई अमित और अमित की पत्नी पारुल घर के बाहर चारपाई पर बैठे हुए थे। तभी गांव के रहने वाला मुनेंद्र सिंह अपने बेटे हर्षित कुमार और दो अज्ञात लोगों के साथ वहा आए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर लाठी डंडे और सरिया से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घटना में उमा, अमित और पारुल गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुनेंद्र सिंह, हर्षित कुमार और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed