फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A constable shared a video of Salim, who was separated from his family 10 years ago, and reunited him with his family

Amroha News: 10 साल पहले बिछड़े सलीम को सिपाही ने वीडियो शेयर कर परिजनों से मिलाया

Sat, 06 Sep 2025 03:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 06 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
A constable shared a video of Salim, who was separated from his family 10 years ago, and reunited him with his family
अमरोहा। सोशल मीडिया के कुछ नुकसान हैं तो कुछ फायदे भी। फायदा तभी हैं जब उसका सकारात्मक नजरिया से इस्तेमाल किया जाए। ऐसी ही अमरोहा के एक सिपाही की सकारात्मक सोच ने दस साल पहले अपनी मां से बिछड़े 55 वर्षीय व्यक्ति को मिला दिया। लंबे अरसे बाद वीडियो कॉल पर बेटे को देखा तो उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। बुजुर्ग मां बेटे को लेने पुलिस ऑफिस पहुंचीं तो उन्होंने एसपी अमित कुमार आनंद और सिपाही अश्वनी कुमार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन




अमरोहा पुलिस कार्यालय की रिट सेल में तैनात मुख्य आरक्षी अश्वनी कुमार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 45 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर लोगों की मदद करने से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करते रहते हैं। 23 अगस्त को मुख्य आरक्षी अश्विनी कुमार ड्यूटी करके घर घर लौट रहे थे। तभी सड़क किनारे लावारिस हालत में एक असहाय व्यक्ति बैठे मिले।
विज्ञापन


अश्वनी कुमार ने उन्हें देखकर रुक गए और उनसे बात करने की कोशिश की। मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने अपना सलीम बताया लेकिन परिवार और घर का पता नहीं बता सके। सिपाही ने उन्हें भोजन खिलाया और नए कपड़े बनाए। तभी सिपाही अश्वनी कुमार ने सलीम की मदद का एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सलीम के परिजनों तक भी पहुंच गया। परिजनों ने सलीम की पहचान कर तुरंत सिपाही को वीडियो कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने जताया पुलिस का आभार

परिजनों ने बताया कि सलीम देवरिया जनपद में हरैया गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम शफीउद्दीन है। पता चला कि सलीम पिछले दस वर्षों से लापता थे उनके परिवार में उनकी 77 वर्षीय मां है और सलीम उनके इकलौते बेटे हैं। वीडियो कॉल पर सिपाही ने सलीम को दिखाया तो उनकी बुजुर्ग मां के आंसू छलक पड़े। इसके बाद सलीम के परिजन अमरोहा पुलिस ऑफिस पहुंचे। यहां एसपी अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में सलीम को उनके सुपुर्द कर दिया गया। सलीम की बुजुर्ग मां ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।


वर्जन

सिपाही अश्विनी कुमार ने इससे पहले भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए चार लोगों को परिवार से मिलाया था। यह कार्य न केवल एक परिवार के जीवन में खुशियां वापस लाने वाला है बल्कि पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है। इस सकारात्मक पहल की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशंसा हो रही है। यही पुलिस का असली कार्य है।

- अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed