फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A committee of members was formed in three panchayats, DM approved it

Amroha News: तीन पंचायतों में बनी सदस्यों की कमेटी, डीएम ने किया अनुमोदन

Sat, 05 Jul 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 05 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A committee of members was formed in three panchayats, DM approved it
अमरोहा। पलौला सहित तीन ग्राम पंचायतों में बनी सदस्यों की कमेटी के लिए डीएम ने अनुमोदन किया है। इससे गांव में रुके हुए विकास कार्यों को रफ्तार मिल सकेगी। बता दें कि अलग-अलग कारणों से ग्राम प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज होने के कारण गांवाें के विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। जिसके बाद पंचायत सदस्यों से विकास भवन में सीडीओ के समक्ष सदस्यों के चयन को प्रस्ताव लिए गए थे।
विज्ञापन

मनरेगा में हुए फर्जीवाड़े के बाद जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत पलौला की ग्राम प्रधान गुले आयशा व विकास कार्यों में अनियमितता व लापरवाही पर हसनपुर की ग्राम पंचायत अल्लीपुर खादर व जोया ब्लॉक की पंचायत सरकड़ी अजीज के ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए थे। इसके बाद पंचायतों में विकास कार्याें को गति नहीं मिल पा रही थी। विकास कार्यों को सुचारू बनाए रखने के लिए पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन सोमवार को विकास भवन में हुआ था। यहां सीडीओ के समक्ष तीनों गांवों के पंचायत सदस्यों ने अलग-अलग अपनी पसंद बताते हुए प्रस्ताव दिया। जिसको अनुमोदन के लिए डीएम के समक्ष रखा गया था। डीएम ने तीनों पंचायतों में सदस्यों की कमेटी को अपना अनुमोदन दे दिया है।
विज्ञापन

इसके तहत पलौला में शाहजहां पत्नी जीशान को अध्यक्ष, शाकिब व छत्रपाल सिंह को सदस्य, सरकड़ी अजीज में अतर सिंह को अध्यक्ष, मयंक कुमार व प्रदीप को सदस्य तथा अल्लीपुर खादर में मेघराज सिंह को अध्यक्ष व कृपाल सिंह व फतेह सिंह को सदस्य के रूप में रखा गया है। डीपीआरओ पारूल सिसोदिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed