फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A class 12 student died due to snake bite

Amroha News: सांप के डसने से कक्षा 12 की छात्रा की गई जान

Mon, 14 Jul 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A class 12 student died due to snake bite
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव सुजमना में सांंप के डसने से कक्षा 12 की छात्रा मिक्की (19) की मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों के साथ घर पर ही थी जबकि उसके माता-पिता किसी काम से मंडी धनौरा गए थे।
क्षेत्र के गांव गांव सुजमना निवासी सत्यप्रकाश कश्यप ने बताया कि रविवार दोपहर वह पत्नी के साथ किसी काम से धनौरा गए थे। घर पर उनकी तीनों बेटियां थी। उनकी बड़ी बेटी मिक्की मुकीमपुरा गांव के डीएएमएस कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। सत्यप्रकाश ने बताया कि करीब चार बजे मिक्की को सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर उसकी दूसरी ने फोन पर उन्हें इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में वह पत्नी को लेकर घर पहुंचे। इसके बाद दंपती मिक्की को लेकर गांव में ही डॉक्टर के पास पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed