फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A child who was injured when a tractor overturned while returning from a bhaat program also died

Amroha News: भात के कार्यक्रम से लौट रहे ट्रैक्टर के पटलने में घायल बालक ने भी तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
A child who was injured when a tractor overturned while returning from a bhaat program also died
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आयोजित भात के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली सूखी नदी में गिरने में घायल हुए मनीष (11) की भी मौत हो गई। बच्चे की बुआ माया (20) की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे सोमवार रात रहरा क्षेत्र के भावली गांव के पास हुआ था। हादसे में आठ लोग घायल हुए थे। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मनीष का भी मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने मृतकों के घर पहुंचकर सांत्वना दी है।
रहरा के मलकपुर गांव में सोमवार को आयोजित एक भात कार्यक्रम में गजरौला के गांव कुदैना चक के ग्रामीण भी शामिल होने गए थे। रात में सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव कुदैना चक लौट रहे थे। रहरा थानाक्षेत्र के गांव भावली के नजदीक हादसा हो गया था। नदी पर बने पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी गई थी। गनीमत रही कि नदी सूखी थी। इससे ट्रॉली सवार डूबने से बच गए, लेकिन इस हादसे में कुदैना चक निवासी राम सिंह उर्फ मस्ता की बेटी माया (20) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ट्रॉली में सवार संतोष, अर्चना, दया, प्रीति, मनीष सहित आठ से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज दिलाया गया था। इसके बाद तीन लोगों को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। इनमें मृतका माया का भतीजा मनीष (11) पुत्र ब्रहम सिंह का उपचार मेरठ में चल रहा था। बुधवार रात को उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। एक ही परिवार में दो दिन के अंदर बुआ भतीजे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मनीष गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed