{"_id":"5db9ccea8ebc3e93b85d3b6c","slug":"a-child-injured-hightension-line-current-jpnagar-news-mbd3275005153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन करंट लगने से मासूम झुलसा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन करंट लगने से मासूम झुलसा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। घर की छत पर खेल रहा मासूम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरगढ़ की हैं। यहां पर रहने वाले राकेश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बुधवार की शाम उसकी छह वर्षीय बेटा दीपांशु घर की छत पर खेल रहा था। तभी वह छत से सटकर निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने से मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद छत ने नीचे आ गिरा। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसके एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहल्ले में हाईटेंशन लाइन लोगों के मकानों से सटी हुई हैं। तार मकान की दीवारों से मिले हुए हैं। आए दिन मकानों पर करंट उतरता रहता है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई। बावजूद इसके कोई सुनने को तैयार नहीं है। हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।