{"_id":"688a81bf50914d17220f1e82","slug":"a-car-carrying-a-group-of-kanwariyas-collided-with-a-tree-three-people-including-the-driver-were-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-144818-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांवड़ियों के जत्थे में शामिल कार पेड़ से टकराई, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांवड़ियों के जत्थे में शामिल कार पेड़ से टकराई, चालक समेत तीन घायल
Thu, 31 Jul 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल कार चला रहे किशोर का पैर अचानक एक्सीलेटर पर रखा जाने के कारण पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कार को क्रेन से खींचकर निकाला।
मुरादाबाद के मझौला थानाक्षेत्र के चौहानों की मिलक गांव का कांवड़ियों का जत्था बुधवार शाम करीब चार बजे ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहा था। जत्थे में 10 कांवड़िये थे। इनके पीछे गांव का किशोर कार लेकर चल रहा था। इसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक से अचानक कार के एक्सीलेटर पर पैर रखा जाने के कारण कार ओवरस्पीड दौड़ी। पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे चालक उसके साथी लकी व पवित्र मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन से कार को निकाला। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था रवाना हो गया।