फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A call was made to make the Social Harmony Maha Rally a success at the Janchaupal of Subhaspa.

Amroha News: सुभासपा की जनचौपाल में सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाने का आह्वान

Sun, 24 May 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A call was made to make the Social Harmony Maha Rally a success at the Janchaupal of Subhaspa.
अमरोहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से शनिवार को गांव गंदासपुर में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों से आगामी दो जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जनचौपाल में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पार्टी की नीतियों और सामाजिक सरोकारों को समर्थन देने की बात कही। सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज सिंह प्रजापति ने कहा कि वर्तमान समय में पिछड़े, दलित और वंचित समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। सामाजिक समरसता महारैली इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुभासपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। अमरोहा जनपद से करीब बीस बसों और निजी वाहनों के माध्यम से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को महारैली के महत्व से अवगत करा रहे हैं। युवाओं से भी सामाजिक बदलाव और राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने के लिए रैली में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि सुभासपा हमेशा शोषित, पीड़ित और मेहनतकश समाज की आवाज बनी है। पार्टी सामाजिक भाईचारे और समरसता को मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को महारैली में शामिल कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मतलूब अहमद अंसारी, अब्दुल्ला, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद कैफ, शाकिब, अशफाक हुसैन, कल्लू खां, मुजम्मिल, बन्ने, मौलाना अकरम, रिहान, जहागीर, पप्पू और पवन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed