{"_id":"6a0a2c6f172bdb77290a894c","slug":"a-businessman-riding-a-luna-was-crushed-by-a-speeding-car-who-died-during-treatment-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-163903-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेज रफ्तार कार ने लूना सवार कारोबारी को रौंदा, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेज रफ्तार कार ने लूना सवार कारोबारी को रौंदा, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के बिजनौर रोड पर दरगाह शाह विलायत चौराहे के पास तेज रफ्तार आइटेन कार की टक्कर से लूना सवार ताला कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गंभीर रूप से घायल कारोबारी ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। पुलिस ने मामले में अभी कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की है।
मृतक रौशन अहमद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वह तालों का कारोबार करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे रौशन अहमद अपनी लूना से दुकानों से तकादा कर घर लौट रहे थे। बिजनौर रोड पर दरगाह शाह विलायत चौराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार आइटेन कार ने उनकी लूना में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि लूना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रौशन अहमद उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद अन्य राहगीर या वाहन उसकी चपेट में नहीं आए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार से भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेते हुए घायल को शहर सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में परिजन उन्हें जोया रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां रविवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। इसके बाद शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।