{"_id":"68b4b9dbee7317b9a803b4b6","slug":"a-bull-attacked-a-woman-who-went-to-feed-the-animals-and-injured-her-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-146801-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पशुओं को चारा डालने गई महिला पर सांड़ ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पशुओं को चारा डालने गई महिला पर सांड़ ने किया हमला, घायल
Mon, 01 Sep 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
रहरा। गांव पौरारा की मढैया में रविवार सुबह घर के पास ही घेर में पशुओं को चारा डालने गई शकुंतला पर सांड़ ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
परिजनों के मुताबिक शकुंतला रविवार सुबह घर पर स्थित घेर में पशुओं को चारा डालने जा रही थी। उनके घेर के पास दो सांड़ लड़ रहे थे। इसी बीच एक सांड़ ने महिला के पेट में सींग मार दिया जिससे महिला की आंत बाहर आ गईं। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने किसी तरह से महिला को बचाया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। उनके मुताबिक गांव के रास्तों पर दस से ज्यादा आवारा पशुओं का झुंड खड़ा रहता है। ग्रामीणों ने हिंसक पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। वहीं एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी का कहना है कि जल्द ही हिंसक पशुओं को पकड़वाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सांड़ से बाइक टकराकर घायल हुए युवक ने तोड़ा दम
बुरावली। रहरा हसनपुर मार्ग पर सांड़ से बाइक टकराकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान 12 दिन बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 18 अगस्त को गांव फरोटा निवासी अंकुर त्यागी गांव से हसनपुर बाइक से जा रहे थे। सांड़ से बाइक टकराने की वजह से घायल हो गए थे। घायल को उपचार के लिए देहरादून ले जाया गया था। जहां रविवार सुबह को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की करीब 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जिन्होंने अपने पीछे पत्नी अपूर्वा व दो बेटे छोड़े हैं। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।