फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A bag full of cash and jewelry stolen in a roadways bus

रोडवेज बस में नकदी-जेवर से भरा बैग चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
A bag full of cash and jewelry stolen in a roadways bus
गजरौला से रोडवेज बस में सवार हुए मुरादाबाद के दंपती का नकदी-जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। मुरादाबाद पहुंचने के बाद दंपती को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने गजरौला चौपला चौकी पर तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के लाइनपार चाऊ की बस्ती में राजाराम शर्मा का परिवार रहता है। उनके बेटे विकास कुमार अहमदाबाद की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी ससुराल गजरौला में है। लिहाजा वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी मोनिका के साथ गजरौला आए थे। आरोप है कि मंगलवार को विकास कुमार पत्नी मोनिका के साथ गजरौला से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे। इस दौरान उनके पास दो बैग थे। एक बैग में कपड़े और दूसरे छोटे बैग में 12 हजार रुपये, मोबाइल और मोनिका के करीब दो लाख रुपये के जेवरात रखे थे, लेकिन बस में सवार अज्ञात चोरों ने उनका रुपये और जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया और किसी स्थान पर उतर गए। दंपती के मुरादाबाद पहुंचने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। इसके बाद पीड़ित विकास कुमार गजरौला पहुंचे और चौपला चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed