फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   933 schools and madrasas under scrutiny and issued notices for negligence in creating APAAR IDs.

Amroha News: अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर 933 स्कूल-मदरसे रडार पर, नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
933 schools and madrasas under scrutiny and issued notices for negligence in creating APAAR IDs.
अमरोहा। यू-डायस प्लस पोर्टल पर सत्र 2026-27 का डाटा फीड करने और अपार आईडी जनरेट करने में जिले के कई स्कूलों व मदरसों की लापरवाही सामने आई है। चार माह से चल रहे कार्य के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बनी है। बीएसए ने संबंधित संस्थानों को सात दिन में कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दोबारा नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि लापरवाही जारी रहने पर मान्यता प्रत्याहरण और यू-डायस कोड निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 3002 विद्यालयों और मदरसों में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। 486 मदरसों के 23680 विद्यार्थियों में 10070 (43 प्रतिशत), बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त 808 विद्यालयों के 99169 में 44449 (45 प्रतिशत), 355 मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों के 128892 में 71245 (55 प्रतिशत) और 54 सहायता प्राप्त विद्यालयों के 25690 में 19824 (78 प्रतिशत) की अपार आईडी बन चुकी है। परिषदीय विद्यालयों की स्थिति बेहतर है। 1266 विद्यालयों के 79163 विद्यार्थियों में 68171 (86 प्रतिशत) की आईडी जनरेट हो चुकी है।
विज्ञापन

अपार आईडी में लापरवाही पर 559 मान्यता प्राप्त विद्यालयों और 374 मदरसों को तीन अगस्त को नोटिस दिया गया था। जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि अपार आईडी बनने से शैक्षिक अभिलेख व प्रमाणपत्र डिजिटल रूप में सुरक्षित रहते हैं और डीजीलॉकर से आसानी से उपलब्ध होते हैं। स्कूल या कॉलेज बदलने पर शैक्षिक क्रेडिट स्थानांतरित करने में भी सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed