फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   91552 cases were settled in National Lok Adalat, fines were also recovered

Amroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया 91552 वादों का निस्तारण, वसूला भी जुर्माना

Sun, 09 Mar 2025 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
91552 cases were settled in National Lok Adalat, fines were also recovered
अमरोहा। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 119596 वाद लगाए गए। इसमें से 91552 विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। जिला न्यायालय में कुल 4992 वादों का निस्तारण किया गया है। इसमें 4496 फौजदारी के वादों का निस्तारण करते हुए 4 लाख 22 हजार 610 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल हुए। विद्युत अधिनियम के 404 वादों का निस्तारण किया गया। कुटुम्ब न्यायालय में वादों के निस्तारण के लिए गठित कमेटी ने पारिवारिक मामलों के 19 वादों का निस्तारण करते हुए 13.98 लाख रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए। साथ ही 3 जोडे़ साथ-साथ रहने को राजी हुए। सिविल के 24 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों के ऋण वसूली वाद, दूर संचार के वाद, एआरटीओ के चालान, पुलिस के चालान आदि का निस्तारण करते हुए कुल 4 करोड़ 97 लाख 83 हजार 513 रुपये वसूले गए। जनपद के सभी तहसीलों व राजस्व न्यायालयों के कुल 66,764 वादों का निस्तारण किया गया। रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज जफीर अहमद ने की। इस दौरान लोकेश राय, मधुलिका चौधरी, हेमलता त्यागी, अरविन्द शुक्ला, नसीमा, ईश्वर सिंह, नाजनीन बानो, ओमवीर सिंह, ओमपाल सिंह, अवधेश कुमार तृतीय, प्रभारी सचिव अभिषेक कुमार व्यास, गीतिका गर्ग, मोनिका, पूजा, ऐश्वर्या चंद्रा, सुप्रिया शर्मा, निहारिका पाण्डे, अर्पिता सिंह, रीतू लौहा, नसीम अहमद आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed