फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   90.57 percent advocates voted in Bar Association elections

Amroha News: बार एसोसिएशन चुनाव में 90.57 प्रतिशत अधिवक्तओं ने किया मतदान

Wed, 02 Aug 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
90.57 percent advocates voted in Bar Association elections
अमरोहा। बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। चुनाव में 700 में से 634 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जबकि अन्य 66 ने किनारा कर लिया। 8 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट डाले थे। अब मतगणना बुधवार सुबह ग्यारह बजे से बार एसोसिएशन हाल में होगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह दस बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही अधिवक्ताओं का वोट डालने आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक अधिवक्ताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। दोपहर में मतदान हल्का हुआ मगर शाम के समय फिर से मतदान ने गति पकड़ ली। शाम पांच बजे तक कुल 700 में से 634 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी कपिल कुमार चिकारा ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 90.57 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतपेटी को पूरी तरह से सील करके न्यायालय कक्ष में रखवा दिया गया। बुधवार सुबह यानि ग्यारह बजे से मतपेटी प्रत्याशियों के सामने खोली जाएगी। उसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी। शाम चार बजे तक मतगणना पूरी होने की संभावना है। चुनाव सम्पन्न कराने में चुनाव कमेटी के पंकज कुमार सिंह, चैनसुख गोले, सदस्यों में ब्रह्मपाल राणा, धर्मेन्द्र सिंह, विजय सिंह, मेहंदी हसन, धमेंद्र सिंह पवार, दिनेश चौहान, मनु त्यागी व एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बीपी माथुर, कुलदीप गुप्ता, असगरी रजा, शैलेन्द्र शर्मा व अब्दुल सत्तार ने सहयोग प्रदान किया। सुरक्षा की दृष्टि से चुनाव हाल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों पर हार जीत बहुत कम रहने की संभावना है। अध्यक्ष पद पर धर्मपाल सिंह, चौधरी महाराज सिंह, संजय कुमार शर्मा के बीच टक्कर है। धर्मपाल सिंह व महाराज सिंह पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि संजय कुमार शर्मा सचिव रहे चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव में दोनों पूर्व अध्यक्षों का मुकाबला भी संजय कुमार शर्मा माना जा रहा है अगर दोनों के समर्थकों ने अपना पूरा लगाया है तो संजय कुमार शर्मा का पलड़ा भारी पड़ सकता है। सचिव पद पर भी मुकाबला कांटे का माना जा रहा है। सचिव पद पर मंगतराम सैनी, नरेंद्र पोषवाल, अरशद हुसैन भारती के बीच कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पदों के दावेदारों की ओर से अधिवक्ताओं के लिए नाश्ते व खाने का इंतेजाम किए गए थे। एक ओर चुनाव चलता रहा तो दूसरी ओर अधिवक्ता नाश्ता, कोल्ड ड्रिंक, चाय, समोसे व पकौड़ी, लडडू आदि का स्वाद लेते रहे। बार चुनाव में अध्यक्ष, सचिव की ओर से अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने की हर जुगत इस्तेमाल की गई। सुबह से ही अलग-अलग पंडाल में नाश्ते व पार्टी का दौर चलता रहा। वहीं वादकारियों की भी मौज रही। उन्होंने भी जमकर पार्टी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed