फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   90 lakh rupees to be recovered from two people including the former warehouse manager of the warehouse.

Amroha News: भंडार गृह के पूर्व गोदाम प्रबंधक समेत दो से होगी 90 लाख की वसूली

Thu, 27 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
90 lakh rupees to be recovered from two people including the former warehouse manager of the warehouse.
गजरौला। राज्य भंडार गृह के औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम के सात साल प्रबंधक रहे मोहम्मद राशिद व गोदाम कीपर से 90 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। राशिद अब बुलंदशहर में तैनात है। राशिद के गजरौला के कार्यकाल के दौरान कम हुए तीन हजार क्विंटल अनाज की जांच कर रही यूपी राज्य भंडार निगम की लखनऊ की विजिलेंस टीम ने गड़बड़ी पाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


नगर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम के राज्य भंडार गृह में भारतीय खाद्य निगम ने 20 हजार टन अनाज रखने के लिए गोदाम को किराए पर ले रखा है। इसमें गेहूं व चावल दोनों रखे जाते हैं। साल 2015 से जुलाई 2022 तक मोहम्मद राशिद गोदाम के प्रबंधक रहे। जुलाई 2022 में उनका बुलंदशहर स्थानांतरण कर दिया गया। वह सात साल गजरौला में बतौर गोदाम प्रभारी रहे। उनके बाद मनोज कुमार को गजरौला का गोदाम प्रबंधक बनाया गया।
विज्ञापन


राशिद ने जाते समय मनोज कुमार को चार्ज सौंपा था। दोनों ने अपने सामने गोदाम में रखे चावल व गेहूं को बाहर निकलवाया और उसकी तौल कराई। तौल में गोदाम में रखा अनाज साढ़े चार लाख क्विंटल पाया गया। यह 4.53 लाख क्विंटल होना चाहिए था। एफसीआई का रखा अनाज तीन हजार क्विंटल कम निकला। इसकी कीमत 90 लाख थी। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची। निगम ने लखनऊ में विजिलेंस को इस प्रकरण की जांच सौंपी। जांच में तीन हजार क्विंटल अनाज कम पाया जाने की बात सामने आई। इसके बाद रिपोर्ट निगम के अफसरों को सौंप दी जिसके बाद निगम ने मोहम्मद राशिद और गोदाम कीपर अनिल यादव से तीन हजार क्विंटल अनाज की कीमत वसूल करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 साल पूर्व बना था 60 हजार क्विंटल की क्षमता का भंडार गृह
साल 2001 में गजरौला औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम ने राज्य भंडार गृह बनवाया। इसकी 60 हजार टन अनाज रखने की क्षमता है। गोदाम को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), कृभको व इफ्को ने किराए पर ले रखा है। इसमें एफसीआई 20 हजार टन अनाज रखता है, जबकि 80 हजार क्विंटल इफको व चार हजार क्विंटल कृभको रासायनिक खाद रखती हैं। इसके अलावा चीनी मिलें भी चीनी आदि रखने के लिए गोदाम को किराए पर लेती हैं जिससे भंडार निगम को अच्छी खासी आमदनी होती है। मगर इस बार चीनी मिलों ने गोदाम को किराए पर नहीं लिया।


- अनाज कम पाया जाने पर गोदाम कीपर से वसूली की उनको जानकारी है, लेकिन उनसे भी अभी वसूली की जाएगी, यह जानकारी नहीं है। - मोहम्मद राशिद, पूर्व गोदाम प्रबंधक भंडार गृह गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed