फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   8.64 lakh will be recovered from 18 people including Shami's sister and brother-in-law

Amroha News: शमी के बहन-बहनोई समेत 18 लोगों से होगी 8.64 लाख की वसूली

Wed, 02 Apr 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
8.64 lakh will be recovered from 18 people including Shami's sister and brother-in-law
अमरोहा। जोया ब्लॉक के पलौला गांव में मनरेगा में हुई गड़बड़ी की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अफसर दिनरात रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हैं। जांच में अभी तक क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना और बहनोई गजनबी के परिवार के आठ लोगों समेत 18 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्होंने मनरेगा में मजदूरी से 8.64 लाख रुपये पाए हैं।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद वसूली की कार्रवाई शुरू होगी। इसके बाद फर्जीवाड़े में शामिल ब्लॉक के तत्कालीन कर्मचारी और धनराशि लेने वाले शमी के बहन-बहनाई और उनके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक क्षेत्र के पलौला गांव में बिना काम किए मनरेगा मजदूरी हासिल करने का प्रकरण सामने आया था। मामला क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना के ससुराल के परिवार से जुड़ा है। शबीना की सास गुले आयशा पत्नी शकील अहमद ग्राम प्रधान हैं। उन्हीं के कार्यकाल में गड़बड़ी का यह पूरा खेल हुआ है। उनके प्रधान बनने से पहले ही इस फर्जीवाड़े की बिसात बिछा दी गई थी। यानी जनवरी 2021 में सभी के जॉब कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर गुले आयशा के प्रधान बनने के बाद मनरेगा में बिना काम किए मजदूरी हासिल करते रहे। अब मामला खुला तो गड़बड़ियों की परतें एक-एक कर सामने आ रही हैं। शबीना के परिवार के एक-दो नहीं बल्कि आठ लोगों ने गलत तरीके से मनरेगा की मजदूरी हासिल की। इसमें शबीना व उनके पति गजनबी, देवर आमिर सुहेल, नसरूद्दीन व शेखू और ननद सारिया, नेहा परवीन व सबा रानी शामिल हैं। इनमें नेहा परवीन की शादी हो चुकी है।
डीएम के निर्देश पर चल रही जांच अंतिम चरण में है। बताया जाता है कि अभी तक की जांच में परिवार के आठ लोगों समेत कुल 18 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। जिन्होंने मनरेगा की मजदूरी हासिल की है। सभी 18 लोगों ने चार सालों में कुल 8.64 लाख रुपये की मजदूरी पाई है। जांच के बाद पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। जिसके बाद सभी से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
कई मस्टररोल पर नहीं हैं संबंधित कर्मियों के हस्ताक्षर
पलौला में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में कई तरह की गड़बड़ियों को नजरअंदाज किया गया है। बताया जाता है कि कार्यों के लिए तैयार किए गए मस्टररोल पर संबंधित कर्मियों के हस्ताक्षर नहीं मिले हैं। केवल प्रधान की मुहर ही मस्टररोल पर है। इसके बाद भी भुगतान की प्रक्रिया की गई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही गड़बड़ी का पूरा खेल खुलकर सामने आ सकेगा।

- जांच अंतिम चरण में हैं। जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी।- अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा/ परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article